घरवालों को देख ऋषि की आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
बरहज (देवरिया)। यूक्रेन देश में फंसे बरहज के पटेलनगर मध्य निवासी और मेडिकल के छात्र ऋषि बुधवार को सरकारी वाहन से घर पहुंचे। परिवार के लोगों को देख उनके आंसू छलक पड़े। ऋषि की घर वापसी पर मोहल्ले के लोगों ने खुशी जताई। उन्होंने ऋषि का स्वागत किया।
दिल्ली एयरपोर्ट से सरकारी वाहन से ऋषि बरहज पहुंचे। उनके घर आने की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने लवरछी बाइपास पहुंचकर स्वागत किया। घर पहुंचने पर ऋषि, मां से लिपटकर कुछ पल के लिए भावुक हो गए। उसके आंखों से आंसू बहने लगे। मां इंद्रावती देवी, पिता नेहरू लाल निषाद, भाभी रेखा, बहन अर्पिता, सुनीता खुश दिखीं।
पूछने पर उसने यूक्रेन देश के हालात बदतर बताया। गोलीबारी में एक साथी की मौत पर दुख प्रकट किया। मौके पर जगत नारायण तिवारी, राजेश निषाद, जितेंद्र भारत, सुभाष साहनी, छत्रसाल निषाद, जगदीश निषाद, सुशीला देवी, सुमन, अनीता, ओम निषाद, सुभाष निषाद, रामजनम, अमित, अंकित, गणेश आदि मौजूद रहे।