फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सचिव का सहायक मांग रहा था रिश्वत, ऑडियो वायरल

Wed, 21 May 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। पथरदेवा विकास खंड के ग्राम रामपुर महुआबारी के सचिव का सहयोगी एक महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।
प्रधान प्रतिनिधि अमानुल्लाह सिद्दीकी ने रिश्वत मांगने का ऑडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करती। ऑडियो का संज्ञान लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिव से रिपोर्ट तलब की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत रामपुर महुआबारी निवासी काशीनाथ वर्मा की पत्नी राम भावती देवी का निधन 15 जुलाई 23 को हो गया। जब मृत्यु प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ी तो उन्होंने ब्लॉक कार्यालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी से संपर्क किया।
विज्ञापन

आरोप है कि सचिव ने उप जिलाधिकारी के नाम एक आवेदन पत्र, नोटरी बयानहल्फी, दो गवाहों का नोटरी शपथपत्र ले लिया।
इसके अलावा गांव के अन्य छह लोगों ने सभी अभिलेख के साथ प्रधान प्रतिनिधि अमानुल्लाह सिद्दीकी के माध्यम से सचिव के पास जमा कर दिया।
काफी समय बाद भी जब मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं मिला तो वे लोग प्रधान प्रतिनिधि के पास गए। प्रधान प्रतिनिधि ने सचिव के कामकाज की देखरेख करने वाले उसके सहायक से मोबाइल पर बात किया तो उसने प्रति मृत्यु प्रमाणपत्र दो सौ रुपये की मांग की।
यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीपीआरओ ने सचिव से रिपोर्ट तलब की है। सचिव मोहम्मद शफीक सिद्दीकी ने अपने बचाव में डीपीआरओ को भेजी रिपोर्ट में कहा है की मृत्यु एक वर्ष पूर्व हुई है।
विज्ञापन

जबकि ग्राम पंचायत कार्यालय को अब तक मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए कोई आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है। आवेदन प्राप्त होने पर सत्यापन कर मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि बिना आवेदन प्राप्त हुए सचिव के सहायक किस बात के लिए रुपये मांग रहा है। इसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें