संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन एवं संयुक्त संघर्ष समिति ने केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को पूर्वांचल और दक्षिणांचल के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि सरकार ने निजीकरण के फैसले को वापस नहीं लिया गया तो कर्मचारी 29 मई से बेमियादी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। संयोजक एमके सिंह ने कहा कि निजीकरण के फैसले को वापस नहीं किया गया तो कर्मचारी जेल भरने भरेंगे।
अवर अभियंता और संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि निजीकरण किसानों, उपभोक्ताओं, गरीबों और कर्मचारियों के लिए फायदेमंद नहीं है। धरने की अध्यक्षता राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव और संचालन अमर प्रसाद ने किया।
दस दौरान मयंक अग्रवाल, अमित सिंह, सच्चिदानंद शुक्ला, रामविलास मणि, सुशील सिंह, अवधेश कुमार, शशांक चौबे, सोनू प्रसाद, प्रभात कुमार मद्धेशिया, शुभम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।