फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोप में सेक्रेटरी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गबन के आरोप में सेक्रेटरी निलंबित
विज्ञापन

देवरिया। विकास खंड रामपुर कारखाना की ग्राम पंचायत सहबाजपुर में बिना कार्य कराए भुगतान कराने के मामले में जिला विकास अधिकारी ने सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया है। साथ ही अनुशासनिक कार्रवाई के लिए खंड विकास अधिकारी पथरदेवा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने एक माह के अंदर जांच आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
रामपुर कारखाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत करनपुर पचफेड़ा के अलकेंद्र राव ने जिला विकास अधिकारी से शिकायत की थी। बताया था कि ग्राम पंचायत सहबाजपुर में ट्रांसफार्मर के पास से मंकू प्रजापति के घर तक आरसीसी निर्माण व ग्राम सभा डिघवा में किशुन के घर से रामकृपाल के घर तक इंटरलाकिंग कार्य बिना कराए भगुतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही स्थानांतरण होने के दस माह बाद भी अभिलेखों का चार्ज हस्तगत नहीं किया गया। डीडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। इस मामले में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने जांच कर आख्या दी। उस आधार पर जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय ने आरोपी सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें