देवरिया। त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से चलाई जा रही विशेष ट्रेनों में 10 नवंबर तक बर्थ उपलब्ध हैं। रेलवे प्रशासन ने 26 अक्तूबर की शाम तक की उपलब्धता की जानकारी जारी की है।
छपरा से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली 05085 विशेष ट्रेन में तीन नवंबर और 10 नवंबर को बर्थ उपलब्ध हैं। छपरा-पठानकोट विशेष ट्रेन (05193) में दो और नौ नवंबर को सीटें खाली हैं। मऊ-कोलकाता विशेष ट्रेन (05096) चार नवंबर को चलेगी। बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन (05167) में 31 अक्तूबर और सात नवंबर को बर्थ उपलब्ध हैं।
गोरखपुर से शकूर बस्ती (दिल्ली) जाने वाली विशेष ट्रेन (05101) में एक और आठ नवंबर को, जबकि गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन (04830) में 30 अक्तूबर और छह नवंबर को बर्थ खाली हैं। गोरखपुर-सियालदह विशेष ट्रेन (03132) 28 और 30 अक्तूबर तथा चार और छह नवंबर को चलेगी। गोरखपुर-डिब्रूगढ़ विशेष ट्रेन (05977) में 29 अक्तूबर और पांच नवंबर को बर्थ उपलब्ध हैं।
प्रमुख श्रेणियों में आरक्षण की सुविधा : रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी, तृतीय इकॉनमी तथा शयनयान श्रेणी में बर्थ उपलब्ध हैं। यात्री अपनी जरूरत के अनुसार आरक्षण करा सकते हैं।