फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अवैध होर्डिंग का जाल... हादसों का खतरा और राजस्व को चपत

विज्ञापन
रुद्रपुर रोड पर लगाई गई होर्डिंग, स्रोत : संवाद
विज्ञापन
देवरिया। शहर में जगह-जगह लगे अवैध होर्डिंग राहगीरों के लिए खतरा बने हैं। वहीं, इनके कारण नगर पालिका को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। नगर पालिका परिषद ने शहर में 18 अवैध होर्डिंग चिह्नित किए हैं। इनके चलते हर महीने हजारों रुपये के राजस्व की क्षति होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर विज्ञापन के लिए होर्डिंग लगाए जाते हैं। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति लेने और शुल्क जमा करने का प्रावधान है। इसके बावजूद कई स्थानों पर बिना अनुमति होर्डिंग लगाए गए हैं। गलत तरीके से लगाए गए होर्डिंग से सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है। साथ ही तेज हवा या वाहनों के टकराने से इनके गिरने का खतरा भी बना रहता है।
नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक होर्डिंग से करीब दो हजार रुपये मासिक शुल्क मिलने का अनुमान है। इस हिसाब से 18 होर्डिंग से हर महीने करीब 36 हजार रुपये और सालाना चार लाख रुपये से अधिक का राजस्व मिल सकता है। बिना अनुमति लगे होर्डिंग के कारण यह आय प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें