फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

रुद्रपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने नगर के विभिन्न चौराहों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता नेबुआ नौरंगिया में आयोजित सपा और सुभासपा की महापंचायत में शामिल होने रवाना हुए।
विज्ञापन

सुभासपा के विधान सभा प्रभारी डॉ. विनोद पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर निकले। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है। किसानों के तेवर को देख मोदी सरकार को बैकफुट होना पड़ा। पूर्वांचल में आए दिन हो रही हत्याओं से लोगों में दहशत है। भय के माहौल में यूपी के लोग जीवन-यापन कर रहे है। महंगाई के त्रस्त जनता इस बार भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी। प्रदेश में सपा और सुभासपा के गठबंधन की सरकार बननी तय है। महापंचायतों में उमड़ रही भीड़ को देख प्रदेश सरकार परेशान है। प्रदर्शन के दौरान जिला कोऑर्डिनेटर अवधेश राजभर, रवि प्रताप, डॉ. वीरेंद्र राजभर, घुरहू राजभर, हरीश पांडेय, सूरज पांडेय, रोहित, अवनीश, प्रिंस, सुबाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें