फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

212 गांवों में आयोजित हुआ ग्राम समाधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
212 गांवों में आयोजित हुआ ग्राम समाधान दिवस
विज्ञापन

देवरिया। ग्राम स्तर पर ही जन समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से की गई पहल के तहत मंगलवार को जिले की 212 ग्राम पंचायतों में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने देसही देवरिया विकास खंड के ग्राम पंचायत कौलाछापर एवं डिघवा पौटवा में आयोजन का जायजा लिया और लोगों की फरियाद सुनी।
विज्ञापन

अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों को एक जगह पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे। ग्राम पंचायत कौलाछापर में जिलाधिकारी ने वरासत, कुटुंब रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र एवं विकास संबधित आवेदनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कहा कि जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राम स्तर की अधिकांश समस्याएं राजस्व, पुलिस तथा पंचायती राज विभाग से संबंधित होती है। पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने कहा कि प्रशासन जनता के द्वार के अंतर्गत ग्राम प्रशासन से जुड़े सभी हितधारकों का मौजूद रहना आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। इसके उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक डिघवा पौटवा पहुंचे। यहां जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान, लेखपाल, पंचायत सचिव से प्रशासन जनता के द्वार की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि विवादित स्थानों पर लेखपाल एवं बीट पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य कर विवादों का समाधान करें। जिससे जनता को त्वरित न्याय मिले। इस दौरान क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी, बीडीओ देसही देवरिया, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें