फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सतपाल ने मुकुल को दी पटकनी

Fri, 15 Nov 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के महेन स्थित खेल मैदान में बृहस्पतिवार को रामाश्रय यादव के स्मृति में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला और पुरुष वर्ग में पहलवानों ने जोर-आजमाइश किया। बनारस के सतपाल ने पलक झपकते ही गोरखपुर के मुकुल को आसमान दिखाया।
विज्ञापन

दंगल प्रतियोगिता में सर्वप्रथम बलवंत यादव ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को साफा बांधा। तत्पश्चात गोरखपुर के मनोज ने बनारस के संजीत, गोपालगंज-बिहार के टाइगर उर्फ मुमताज ने गोरखपुर के राेहित, गोरखपुर के विकास ने बनारस के अमित और सिद्धार्थ को, जबकि महिला वर्ग में मऊ की शिवांगी ने प्रयागराज की राेशनी को पटखनी दिया। राेमांचकारी कुश्ती देखने के लिए लोगों की भीड़ के कारण ग्राउंड छोटा पड़ गया था। इस अवसर पर शिवकुमार मल्ल, डॉ.धनंजय सिंह, प्रधान अभय यादव, विजय उर्फ गुड्डु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें