फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट मामले में दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ केस

Fri, 15 Nov 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौली राज के वार्ड नंबर 13 जामा मस्जिद में बुधवार की दोपहर मनबढ़ कुछ युवकों ने एक महिला के घर पर हमला बोल दिया। मनबढ़ों का हौसला इतना बुलंद था कि लग्जरी कार से उतरते ही धारदार हथियार और लाठी डंडा से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। इससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच बचाव करने गई युवक की मां और दो बगलगीर युवकों पर भी हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं देर रात को पीड़ित महिला के तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाली दो महिलाएं समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, रिमांड पर लेने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 जमा मस्जिद निवासी रेहाना खातून पत्नी नसीम और उनकी सास टुन्नी खातून के बीच बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह बात रेहाना खातून को नगवारा लगी और अपने भाई मेराज अली, मां शर्मिला खातून को फोन कर बताई कि ससुराल वाले मुझे मारपीट रहे हैं। बहन की बात सुनकर मेराज अली, सैफ अली, अख्तर अली मां शर्मिला खातून छह सात अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पहुंच गए और मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे टुन्नी खातून का बेटा सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटा को खून से लथपथ देख टुन्नी खातून ने शोर मचाना शुरू कर दी, शोर सुनकर वार्ड के इसरार व जावेद पहुंचे तो मनबढाें ने उन्हें भी नहीं बख्शा और ताबड़तोड़ हमला करते रहे। वार्ड के लोगों को जब मनबढ़ो का आतंक नहीं देखा गया तो मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया। सूचना पर पहुंची मझौली राज चौकी पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। चुन्नी खातून के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 जामा मस्जिद की रहने वाली रेहाना खातून पत्नी नसीम व रामपुर कारखाना नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस निवासी रेहाना खातून के भाई मेराज अली, अख्तर अली, सैफ अली उनकी मां शर्मिला खातून समेत छह सात अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप चौधरी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें