भागलपुर। शनिवार को सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 15 सेमी की बढ़ोत्तरी रिकाॅर्ड की गई है। जलस्तर में आधा सेमी सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है।
केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों के अनुसार, हफ्ते भर से नदी के जलस्तर में कमी हो रही थी। शुक्रवार की सुबह से नदी का जलस्तर स्थिर हो गया और शाम से आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगी। पिछले 24 घंटे में 15 सेमी सरयू के जलस्तर में बढ़ोत्तरी रिकाॅर्ड की गई।
शनिवार शाम की चार बजे तुर्तीपार हेड मीटर पर नदी का जलस्तर 63.75 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि नदी में शुक्रवार की शाम से बढ़ोत्तरी हो रही है। संवाद