संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नेपाल से पानी छोड़े जाने और अन्य प्रांतों में हो रही बारिश के कारण सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में इजाफा हो गया है। 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर में करीब 10-10 सेंटीमीटर बढ़त दर्ज की गई। इससे तटवर्ती गांवों के लोग सहमे हैं।
सरयू कटइलवा, कपरवार में तटबंध, जबकि राप्ती बिनोवापुरी में कटानरोधी काम पर दबाव बना रही है। परसियां-विशुनपुर देवार के अलावा कुवाईच, बेलडांड़, नौकाटोला, कटइलवा, भदिला प्रथम, गोरखपुर जनपद के कोलखास गांव के विस्थापितों की मुसीबत बढ़ा रही है।
तटवर्ती ग्रामीणों का कहना है कि इस बार नदी का रुख समझ से परे है। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि नदी के जलस्तर में तेजी आई है।