फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रेस में सोनू व दौड़ में संतोष अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल रेस में सोनू व दौड़ में संतोष अव्वल
विज्ञापन

सलेमपुर। मझौलीराज नगर के किला चौराहे पर गणतंत्र दिवस के दिन मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बृज बिहारी सिंह की स्मृति में साइकिल रेस व दौड़ प्रतियोगिता हुई। वहीं, साइकिल रेस में सोनू और दौड़ में संतोष अव्वल रहे।
विज्ञापन

छह किमी साइकिल रेस व 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई जिसमें साइकिल रेस में शंकर नगर के सोनू चौहान प्रथम स्थान के अलावा जिरासो के सोनू यादव द्वितीय स्थान व वाजपेयी टोला के गोल्डी चौहान तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, दौड़ प्रतियोगिता में भटौली के संतोष राजभर प्रथम, गौरी के रामआसरे द्वितीय स्थान व सलेमपुर के मेराज अहमद तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें ट्राफी के साथ 1500,1000, तथा 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चेयरमैन गौरीशंकर गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुशील कुशवाहा, हरिहर यादव, वर्तमान व पूर्व सभासदों के अलावा आयोजक मंडल के अभिषेक प्रताप मल्ल, डॉ. रत्नेश्वर सिंह, राजेश सिंह, रामकृपाल गौड़, मुहम्मद युसुफ, कृष्ण मुरारी मौर्या, मोनू खान, अवधेश खरवार, डॉ. संजय राम, अवध सिंह, विशाल देव वर्मा, राजू विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा प्रसाद खरवार व राजेश कुमार कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें