फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा दफ्तर में लोगों का हंगामा

Thu, 03 Nov 2016 10:50 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सहारा बैंक के अंदर नारेबाजी करते नाराज ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। झूठे आश्वासन से नाराज लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। लोग सहारा के कार्यालय में हंगामा करने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान शाखा प्रबंधक और उग्र लोगों के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


नाराज लोग कार्यालय के अंदर धरने पर बैठ गए। आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया। नगर के सहारा कार्यालय में जमा किए गए रकम को पाने के लिए ग्राहकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छह माह से अपने रकम के लिए लोग कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारी आश्वासन देकर लौटा दे रहे थे।

शाखा प्रबंधक के बुलाने पर दोपहर में धनपुरवा गांव निवासी रामसिंघासन कुशवाहा, भठवाधर्मपुर निवासी मंजूर आलम, जैनुल अख्तर, सहमिला खातून, बिगही गांव के जयप्रकाश यादव, सिसवां पांडेय की सावित्री देवी, रूकईया बेगम, इनरी देवी, सुरेश राजभर आदि पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने रकम देने के बजाए कुछ दिन बाद आने को कहा। इस पर लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


कार्यालय में मौजूद कुछ कर्मचारियों ने लोगों को धक्का देकर बाहर निकालने की कोशिश की तो सहारा कार्यालय के अंदर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख शाखा प्रबंधक ने जमा रकम देने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। इसके पूर्व भी रकम लेने को लेकर कई बार बवाल हो चुका है। सहारा के शाखा प्रबंधक शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि रकम के अभाव में भुगतान में देरी हो रही है। चेक के जरिए भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें