फरवरी माह के आईजीआरएस के मामले का शत-प्रतिशत निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। आईजीआरएस सहित तमाम संदर्भों के निस्तारण में रुद्रपुर तहसील ने प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है। फरवरी में समीक्षा के दौरान रुद्रपुर में आईजीआरएस के शत-प्रतिशत मामले निस्तारित कर रुद्रपुर तहसील ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
एसडीएम रत्नेश तिवारी ने बताया कि यह उपलब्धि तहसील के अधिकारियों की टीम भावना से हासिल हो पाई है। उन्होंने प्रदेश में प्रथम स्थान पाने पर संदर्भों के निस्तारण में लगाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। तहसील स्तरीय मूल्यांकन रिपाेर्ट के अनुसार फरवरी माह में संदर्भों का शत-प्रतिशत निस्तारण कर रुद्रपुर तहसील प्रदेश में अव्वल रही। वहीं, भाटपाररानी तहसील में निस्तारण का प्रतिशत 92.22, बरहज में 88.89, सदर तहसील देवरिया में 66.67 और सलेमपुर में 55.56 प्रतिशत रहा।