यात्रा के दौरान देवरिया स्टेशन पर दो मिनट रुके आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
देवरिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत बृहस्पतिवार को सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से जाते समय करीब दो मिनट तक रुके। यहां संघ के स्थानीय स्वयंसेवकों और कुछ पदाधिकारियों से बातचीत की। इसको लेकर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकन्नी रही।
वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में समस्तीपुर से यात्रा कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन ने करीब 3.56 पर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एसी कोच से प्लेटफार्म नंबर दो पर उतरे। जहां मौजूद स्थानीय आरएसएस के स्वयंसेवकों का अभिवादन स्वीकार किए। करीब दो मिनट की मुलाकात के दौरान स्वयंसेवकों व पदाधिकारियों से बात की। सभी से कुशलक्षेम पूछी। उनके आगमन की सूचना गोपनीय होने के कारण केवल संघ से जुड़े पदाधिकारी ही पहुंचे। इसको लेकर आरपीएफ, रेलवे के कर्मचारी चौकन्ने रहे। हर तरफ पुलिसकर्मियों की खास नजर थी। आने जाने वालों की आरपीएफ ने चेकिंग भी की। आगमन के करीब एक घंटे पहले प्लेटफार्म पर डाग स्क्वाड की टीम ने जांच किया। संघ प्रमुख के ट्रेन से उतरते ही सुरक्षा कर्मी अपने घेरे में ले लिए थे, जबकि जब स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को भनक लगी तो वह उन्हें नजदीक से देखने के लिए काफी आतुर हो गए थे। स्टेशन अधीक्षक आई अंसारी ने बताया कि बिहार से दिल्ली की ओर जाते समय जितने देर ट्रेन रुकती है, उतनी देर रुके थे।