फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 12 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 12 हजार
विज्ञापन

गौरी बाजार। क्षेत्र के रामपुर चौराहे पर केनरा बैंक के एटीएम से रकम निकालने आए एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 12 हजार रुपये उड़ा लिया। पीड़ित ने इसकी सूचना संबंधित बैंक सहित देवरिया साइबर सेल को दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भटौली बुजुर्ग निवासी रमेश चंद चौहान दिल्ली की एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। उनका आवास राजीव नगर में है। दिल्ली के जगदीशपुरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में उनका खाता है। एक सप्ताह पूर्व वह अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में गांव आए थे। शुक्रवार को दोपहर में घर खर्च के लिए गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर केनरा बैंक के एटीएम से आठ हजार रुपये निकाले। वह थोड़ी दूर गए थे कि उनके मोबाइल पर 12 हजार रुपये निकालने का मैसेज आ गया। उन्होंने तत्काल स्थानीय एसबीआई की शाखा में पहुंचकर जब इसकी जांच कराई तो पता चला कि किसी ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर दो बार में उनके खाते से क्रमश: दो हजार तथा 10 हजार रुपये निकाल लिया है। उन्होंने अपना खाता बंद कराने के बाद घटना की लिखित सूचना देवरिया पहुंचकर साइबर सेल को दी। साइबर सेल मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें