फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चार जगहों पर लगा आरओ प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चार जगहों पर लगा आरओ प्लांट
विज्ञापन

देवरिया। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी और सदर विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील, विकास भवन व स्टेडियम में पेयजल मुहैया कराने के लिए आरओ प्लांट का उद्घाटन किया। स्वर्गीय रामऔतार केडिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक व समाजसेवी संजय केडिया के सहयोग से यह प्लांट लगाया गया है।
विज्ञापन

सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्गीय राम औतार केडिया चैरिटेबल की ओर से जिला मुख्यालय के चार प्रमुख स्थानों पर आरओ प्लांट समाज सेवा में बहुत बड़ा योगदान है। इस आरओ प्लांट से आम जनता शुद्ध पेय जल हमेशा उपलब्ध रहेगा। इस पुनीत कार्य से और लोगों को भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। सदर विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि पेयजल स्वस्थ जीवन का आधार है। इस कार्य के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। समाजसेवी संजय केडिया ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरओ प्लांट लगाया गया है। इससे हजारों लोगों को पेयजल उपलब्ध रहेगा। पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, टोल प्लाजा के जीएम आईके सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धनंजय राव, तहसीलदार आनंद नायक, अखिलेश्वर श्रीवास्तव, भुनेश्वर त्रिपाठी, राधेश्याम शुक्ला, जय दुर्गेश सिंह, सुनील सिंह, अजय तिवारी, डॉ. प्रवीण निखर, प्रमोद निषाद, नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, संतोष पांडेय, मुकेश कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें