फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेस्टोरेंट संचालक की पिटाई के आरोपियों का शांतिभंग में चालान

Tue, 29 Jul 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक सुरेश यादव की पिटाई के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बृहस्पतिवार की रात हुए हमले में पीड़ित सुरेश यादव लखनऊ के केजीएमसीयू में गंभीर हालत में भर्ती हैं।
वहीं, पुलिस ने नामजद 14 और अज्ञात 12 हमलावरों पर बलवा, मारपीट और हत्या की कोशिश जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के बाद भी तीन का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया। इससे क्षेत्र में नाराजगी फैल गई है। पीड़ित की पत्नी राजवती देवी की तहरीर पर 007 गैंग के 14 गुर्गों और 12 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था। राजवती का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे कुछ युवक रेस्टोरेंट में घुस आए और शराब-सिगरेट पीने लगे। मना करने पर उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक सुरेश यादव की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय अस्पताल से रेफर किए गए सुरेश को केजीएमसीयू लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में नामजद आरोपियों राहुल यादव, ऋषभ शर्मा और निखिल निषाद को गिरफ्तार कर लिया। अगले ही दिन रविवार को उन्हें केवल शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें