फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारिश में खुली बचाव कार्यों की पोल

Tue, 02 Jun 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। मानसून से पहले हुई बारिश ने भागलपुर-मईल मार्ग बंधा और पांच स्पर बंधे की पोल खोल दी है। पहली ही बारिश में बंधे पर जगह-जगह गड्ढे और रैट होल बन गए हैं। इससे बाढ़ के समय 50 से अधिक गांवों पर तबाही का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

इससे देवसिया, छित्तूपुर, नरियांव, गोड़वली और पिपरा बांध के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण सुनील पांडेय, राकेश सिंह और विंध्याचल यादव का कहना है कि पूर्व के सालों में भी बंधे में रिसाव हुआ था। तब पूरी रात जागकर बांध की रखवाली करनी पड़ी थी। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा है कि नियमानुसार 15 मई से 15 जून तक बंधों की मरम्मत का काम पूरा होना था, लेकिन विभाग समय पर नहीं चेता। अब बारिश से बंधे क्षतिग्रस्त हो गए हैं और बाढ़ आने पर तबाही मच सकती है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि बंधों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। जहां बारिश से होल बने हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें