भाटपार रानी। भाकपा-माले का 12वां जिला सम्मेलन सोहनपुर में एक मैरिज हॉल में रमायन सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 13 सदस्यीय जिला कमेटी का निर्वाचन हुआ और श्रीराम कुशवाहा को जिला सचिव निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्य स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूरों, किसानों अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों, युवाओं समेत समाज के हर तबके के जीविका और अधिकारों पर हमला बोल दिया है। पीढ़ियों से आबाद गरीबों के घर, जमीन पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
पार्टी नेता शिवाजी राय ने कहा कि सरकार अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कर नई कृषि विपणन नीति द्वारा किसानों की जमीन कॉरपोरेट को देने की कोशिश कर रही है। इससे देश की संप्रभुता और आजादी को खतरा है। सम्मेलन का संचालन श्रीराम कुशवाहा ने किया।