फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जीएसटी की दरों में कमी से महंगाई से मिलेगी राहत

Sun, 05 Oct 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। केंद्र सरकार के जीएसटी की दरों में की गई कमी को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने खुशी जताई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला जनता को महंगाई से राहत देने वाला ऐतिहासिक कदम है। जीएसटी दरों में कमी से रोजमर्रा की वस्तुओं और खाद्य सामग्रियों के दाम में उल्लेखनीय गिरावट आएगी, जिससे आम लोगों की जेब पर बोझ कम होगा। चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से गरीब, किसान, व्यापारी और मध्यम वर्ग सभी को लाभ हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, मंडल प्रभारी सचिंद्र शाही, हरेंद्र जायसवाल, दिवाकर चंद्र पाण्डेय, अंबरीश मिश्र, विनोद दीक्षित, राजेश कुशवाहा, सत्यव्रत मिश्र आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें