फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 39 लाख का आरसीसी नाला पहली बारिश में ध्वस्त

Sat, 02 May 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में करीब 39 लाख रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी नाला पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह हुई बारिश के बाद स्टेट बैंक की शाखा से लेकर सुशील खरवार के मकान तक करीब 15 मीटर हिस्से में नाले का एक किनारा भरभराकर गिर गया। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
थाना गेट से अंसार मंजिल तक करीब ढाई सौ मीटर लंबे इस नाले का निर्माण हाल ही में कराया गया था।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, रजत जायसवाल समेत स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी और उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

नतीजतन, नाला पहली ही बारिश का दबाव नहीं झेल सका। नाला ध्वस्त होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश है।
लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मानकों की अनदेखी और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के दाैरान ही गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई गई थी। इसके बावजूद अनदेखी की गई।
इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोहित पांडेय ने बताया कि निर्माण कार्य का भुगतान फिलहाल रोक दिया गया है। ठेकेदार को नाला दोबारा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें