फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमानत पर छूटे युवक को उठा ले गई पुलिस

Sat, 02 May 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। जमानत पर जेल से छूटकर घर आए एक युवक को शुक्रवार की दोपहर पुलिस द्वारा थाने बुलाने के बाद दूसरी जगह की पुलिस अपने साथ ले गई। देर रात तक युवक के घर न लौटने से परिजन चिंतित हो उठे और तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशनपुरा तिवारी गांव में तीन साल पहले एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सन्नी नामक युवक को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। करीब तीन माह पूर्व वह उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रिहा होकर घर आया था।
बताया जाता है कि शुक्रवार को रामपुर कारखाना पुलिस युवक के घर पहुंची और उसे थाने ले आई। कुछ ही देर बाद दूसरे थाने की पुलिस वहां पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। इसके बाद देर रात तक युवक के घर न लौटने से परिजन परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्विनी प्रधान ने बताया कि किसी मामले में दूसरे थाने की पुलिस आई थी, जो युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें