संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला पूर्ति अधिकारी विनय सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत वर्तमान प्रचलित राशनकार्ड 2400724 व्यक्तियों के नाम सम्मिलित है। एनआईसी लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा के अनुसार उनमें से 31192 व्यक्ति ऐसे हैं, जिनका नाम जनपद के साथ-साथ अन्य प्रदेश के राशनकार्ड में भी सम्मिलित हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसे समस्त लाभार्थियों का अभियान चलाकर सत्यापन की कार्रवाई जा रही है। जन सामान्य से अपेक्षा किया है कि जिनके नाम इस जनपद के साथ-साथ अन्य किसी राज्य में भी सम्मिलित है, तो वे जांच टीम को अपने स्पष्ट विकल्प से अवगत कराएं। उनकों नाम जनपद-देवरिया में रखना है अथवा अन्य किसी राज्य में, जहां उनका नाम प्रचलित है वहां रखना है, ताकि उनका नाम राशनकार्ड से विलोपित किया जा सके। इसके लिए विकास खंडवार और नगरीय क्षेत्रवार टीम गठित की गयी है। जो 15 दिवस में सत्यापन की कार्रवाई करेगी।