शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
लार नगर के एक वार्ड का मामला, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। चार वर्ष से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी युवक ने युवती की पिटाई कर शादी करने से मना कर दिया। इससे नाराज युवती परिजनों के साथ सोमवार को थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आनन फानन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
लार नगर के एक वार्ड निवासी युवती का नगर के एक युवक से प्रेम था। युवती का आरोप है कि युवक युवती से चार वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।