देवरिया। अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को संपूर्ण समाधान (तहसील) दिवस का आयोजन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तहसील स्तर पर मॉस्क, सैनिटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग आदि नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। यह जानकारी एडीएम प्रशासन/प्रभारी अधिकारी शिकायत कुंवर पंकज ने दी। उन्होंने कहा है कि छह जुलाई को जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन सदर तहसील में होगा, जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।