फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, छह लोग हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, छह लोग हिरासत में
विज्ञापन

भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के छित्तुपुर में भूमि विवाद में पंचायत के दौरान जमकर मारपीट हो गई। ईंट-पत्थर चलने लगे। पंचायत करने गए एक पंच को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के छित्तुपुर गांव निवासी प्रदीप साहनी और शिव आधार साहनी में वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्षों ने विवाद निपटारा करने के लिए पंचायत बुलाई थी। पंचायत के दौरान एक पक्ष ने लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव निवासी भरत सिंह उर्फ लाला के ऊपर डंडे से प्रहार कर दिया। देखते ही देखते पंचायत स्थल जंग का मैदान बन गया। दोनों तरफ से लाठी डंडे के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। थोड़ी देर के लिए गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मईल भवानी भीख राजभर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों तरफ से छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें