फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 200 मीटर दौड़ में राजन और निशा ने बाजी मारी

Mon, 02 Feb 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामजी सहाय पीजी कॉलेज में सोमवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़ और गोला क्षेपण में खिलाडि़यों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजन यादव ने पहला, राजन साहनी ने दूसरा तथा कुश यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग की 200 मीटर में निशा मौर्य पहले, गीतू यादव दूसरे और कंचन यादव तीसरे नंबर पर रहीं। गोला फेंक के पुरुष वर्ग में कुलदीप यादव पहले, फैयाज कुरैशी दूसरे तथा धनंजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग नीतू पाल को पहला, शिवानी गौड़ को दूसरा तथा खुशबू पासवान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। महिला वर्ग के आठ सौ मीटर की दौड़ में नीतू पाल पहले, सोनम निषाद दूसरे और खुशबू पासवान तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में राजन को पहला, आयुष सिंह को दूसरा और आदर्श पांडेय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश जायसवाल ने कहा कि पहले खेल को महत्व नहीं दिया जाता था, लेकिन अब खेल को रोजगार के रूप में भी अपनाया जा सकता है। एसोसिएट प्रोफेसर राजवीर सिंह ने कहा कि आज खेल के मैदान से निकल कर खिलाड़ी देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। खेल से हम अपना शारीरिक और मानसिक विकास कर सकते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार पांडेय, डॉ. बृजेश कुमार, प्रो. संतोष यादव, डॉ. नरेन्द्र शर्मा, पंकज मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें