पूछताछ के दौरान रिश्ते के चाचा और अन्य एक के खिलाफ पुलिस ने अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जबकि अन्य एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस उसको छोड़ दी। पुलिस सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो छोड़े गए युवक का लोकेशन पुलिस ने निकलवाया तो घटना के दिन अपने घर था। शादी तय होने के कारण उसके घर हल्दी की रस्म थी।
इस मामले की जानकारी होते परिजन आक्रोशित हो गए। नारेबाजी करते हुए एसपी ऑफिस पहुंचकर युवक के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों से प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं और पुरूषों से बहस भी हुई। किसी तरह मामला शांत हुआ।
सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि बालक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य युवक के बारे में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसकी प्रथम दृष्टाया संलिप्तता नहीं पाई गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।