देवरिया नगर निकाय चुनाव अब जोर पकड़ लेगा, क्योंकि बृहस्पतिवार को जिले की दो नगर पालिका तथा पंद्रह नगर पंचायतों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई। आरक्षण सूची से कई के चेहरे खिल गए हैं तो कई दावेदारों के चेहरे मुरझा गए हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर प्रस्तावित सूची वायरल हो रही थी। इसमें से देवरिया नगर पालिका के 23 वार्ड के आरक्षण ही दिखाए जा रहे हैं।
शासन से देर शाम आरक्षण की सूची आते ही निकायों की सियासत गर्म हो गई। सभी दावेदार अपने-अपने वार्डों के आरक्षण के बारे में जानकारी जुटाने लगे। शुक्रवार को आरक्षण की सूची जनपद स्तर पर सार्वजनिक कर दी जाएगी।
देवरिया नगर पालिका
वार्ड आरक्षण
1- रघवापुर अनुसूचित जाति महिला
2- मां नगरवां भगवती धूस अनुसूचित जाति
3- मेहड़ा पुरवा- अनुसूचित जाति
4- कठिनइयां-कतरारी- अनारक्षित
5- भटवलिया-दानोपुर- पिछड़ा वर्ग महिला
6- आंबेडकर नगर- महिला
7- देवरिया खास पश्चिमी- पिछड़ा वर्ग
8- साकेत नगर- पिछड़ा वर्ग
9- पिड़रा- महिला
10- सोमनाथ नगर- पिछड़ा वर्ग महिला
11- चकियवा - अनारक्षित
12- रामगुलाम टोला- महिला
13- सिंधी मिल- अनारक्षित
14- उमानगर-कतरारी- पिछड़ा वर्ग
15- सोंदा- अनारक्षित
16- आजाद नगर- अनारक्षित
17- पगरा उर्फ परसिया- अनारक्षित
18- मुंशी गोरखनाथ टोला- अनारक्षित
19- देवरिया रामनाथ उत्तरी- पिछड़ा वर्ग
20- रामगुलाम टोला पश्चिमी- अनारक्षित
21- बांस देवरिया- अनारक्षित
22- देवरिया खास- महिला
23- राघव नगर पश्चिमी- महिला