फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पेट्रोल पंपों पर छापा मारा

विज्ञापन
सलेमपुर के जमुआ पेट्रोल पंप की जांच करती ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी व सीओ - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पेट्रोल पंपों पर छापा मारा
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों की जांच की। कई स्थानों पर हवा की सुविधा नहीं मिली। उन्होंने उपभोक्ताओं के लिए सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराएं जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर में ढाई बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, सीओ कपिल मुनि, इंडियन ऑयल के सेल्स अफसर अभिनव कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज कुमार, बाट-माप निरीक्षक पियूष कुमार, पूर्ति निरीक्षक सलेमपुर श्रीनरायण यादव व पूर्ति निरीक्षक लार अख्तर सगीर की टीम ने जमुआ स्थित ऑयल पेट्रोल पंप पर सुविधाओं की जांच की। उन्होंने पंप पर मशीनों को खुलवाकर भी देखा। जांच में सब कुछ ठीक मिला। कहा कि शिकायत मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूनिट में चिप पाए जाने या फिर कोई और गड़बडी सामने आने पर पेट्रेाल पंप सील किया जाएगा। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर हवा, पानी की व्यवस्था होना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान कई जगह कमियां पाईं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें