पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया
शहर के सूर्या एकेडमी में पृथ्वी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पृथ्वी दिवस के अवसर पर सूर्या एकेडमी गोरखपुर रोड के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने पौधरोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर उन्होंने रैली निकाली और लोगों में विभिन्न प्रजाति के पौधों का वितरण किया। चार्ट प्रतियोगिता में अव्वल छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
जूनियर वर्ग में मनस्वी चौरसिया व सीनियर वर्ग में आदित्य गुप्त की प्रस्तुति सराहनीय रही। प्रधानाचार्य मोनिका अरोड़ा ने कहा कि हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर हम लोग प्रकृति का संरक्षण करने का संकल्प लेते हैं। सभी को अपने जीवन में कम से कम 10 वृक्ष तैयार करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान शिक्षक सुमन शर्मा, किरण मिश्रा, शक्ति गौड़, वंदना प्रसाद, श्वेता पांडेय, संजीव मणि त्रिपाठी, दीपक गुप्त, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
बच्चों ने किया पौधरोपण
बैतालपुर। विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर बरारी प्रथम स्थित वात्सल्य वैली प्री स्कूल में विद्यार्थियों ने शुक्रवार को परिसर में फूल एवं अन्य पौधे लगाए। मौके पर स्कूल के छात्र अर्नव मणि, रिशु सिंह, सात्विक पांडेय, शिवाय तिवारी, संस्कृति प्रजापति, आराध्या पांडेय, प्रियल चतुर्वेदी, युवराज पासवान, प्रिया मिश्रा, प्राची और आर्यन ने पेंटिंग बनाई। इस दौरान शिक्षिका गरिमा जायसवाल, प्रतिभा सिंह, चांदनी सिंह, कालिंदी, प्रीति, कृष्णनाथ राय आदि मौजूद रहे।
सड़कों के किनारे लगाए पौधे
गड़ेर। स्थानीय गांव में शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ग्रामीणों ने प्रकृति को हरा-भरा रखने के लिए पौधरोपण किया।
इस दौरान गांवों की खाली जमीन, मार्गों के किनारे आदि जगहों पर लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाया। राघवेंद्र शाही ने कहा कि प्रकृति के हरा-भरा रहने से ही जीवन में खुशहाली संभव है। डॉ.वाईके तिवारी ने कहा कि पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं। इस दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह, अखिलेेश मिश्र, राजित यादव, रामसुंदर शाही, चंद्रभूषण शाही आदि मौजूद रहे।