फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक्स-रे और बिलिंग काउंटर पर नोकझोंक

Tue, 26 Aug 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
डिजिटल एक्स-रे सेंटर से बाहर गैलरी में पर लगी लंबी कतार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को करीब साढ़े तीन हजार से अधिक मरीज इलाज कराने आए। मरीजों को इंतजार करना पड़ा, जबकि एक्स-रे सेंटर और बिलिंग काउंटर पर नोकझोंक हुई।
कुछ जगहों पर पहले डॉक्टर कक्ष में जाने के लिए धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षाकर्मियों ने शांत कराया। मानसिक रोग, आर्थो, ईएनटी विभाग की ओपीडी ढाई बजे के बाद तक चली।
विज्ञापन

बिजली गुल रहने से करीब पंद्रह मिनट तक पर्ची काउंटर ठप रहा, वहीं भीड़ के चलते करीब 20 से 25 लाेगों को बिना एक्स-रे कराए लौटना पड़ा। मेडिकल कॉलेज में मरीज बढ़े हैं।
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने पर मरीजों की भीड़ रही। शहर से लेकर ग्रामीणांचल और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीज इलाज कराने आए थे। सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोग पहुंचने लगे। नौ बजे तक कतार लग गई। 10:30 बजे पुरुष और महिला अस्पताल के काउंटर कतार लंबी हो गई।
इसी बीच करीब 11:20 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे कार्य बाधित हो गया। करीब पंद्रह मिनट बाद आपूर्ति आने पर कार्य शुरू हुआ, जबकि बिलिंग काउंटर के कंप्यूटर का एक मानीटर खराब हो गया, उसे बदला गया। करीब ढाई हजार लोगों ने पर्ची लिया, जबकि करीब पंद्रह सौ से अधिक मरीज फालोअप में पहुंचे थे। उनके साथ तीमारदार भी थे। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मरीज ओपीडी में पहुंचे।
मेडिसिन विभाग के तीनों कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर मरीज धक्का-मुक्की किए। डॉ. सराजुद्दीन, डॉ. निखिलेश मिश्रा, डॉ. अतुल गुप्ता ने करीब साढ़े पांच सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया। मानसिक रोग में लंबी कतार रही।
दोपहर करीब 2:45 बजे तक डॉ. अंबू पांडेय ने डेढ़ सौ मरीजों का इलाज किया। चेस्ट व टीबी में डॉ. अनुराग शुक्ला ने 120 मरीजों, दंत में डॉ. अफसाना, डॉ. रेनू सिंह ने 85, सर्जरी में डॉ. मानवेंद्र सिंह ने 130 मरीजों का इलाज किया। चर्म रोग विभाग में लंबी कतार रही।
विज्ञापन

डॉ. सुधा चौधरी ने 270, ईएनटी में डॉ. प्रदीप गुप्ता ने 225, नेत्र में डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. अदिती, डॉ. त्रिलोकी मीना ने 270, आर्थों में डॉ. रजनीश ने 450, बाल रोग में डॉ. इकबाल, डॉ. स्तुति शुक्ला ने 240 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें