भटनी। जीआरपी भटनी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बुधवार को भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से लावारिस बैग से शराब बरामद किया है।
चेेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी भटनी व सीआईबी की संयुक्त टीम को भाटपार रानी प्लेटफार्म संख्या दो पर पुल के नीचे लावारिस पड़ा एक बैग मिला । बैग खोलकर देखा गया तो उसमें से अंग्रेजी शराब और बियर रखा था। सीआईबी के उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बरामद बैग व शराब को जीआरपी भटनी सौंप दिया गया है। संवाद