फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नए साल में मिलेगी दो सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Sun, 31 Dec 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-अंतिम चरण में चल रहा कई परियोजनाओं का काम, आमजन को होगी सहूलियत
विज्ञापन

-ट्रामा सेंटर के निर्माण के बाद गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ, गोरखपुर जाने से मिलेगी निजात
देवरिया। नए साल में जिले के लोगों को करीब दो सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इनमें से ज्यादातर का कार्य अंतिम चरण में है। वाराणसी-भटनी रेलखंड पर रेलब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वाराणसी स्टेशन की तर्ज पर बनाए जा रहे सदर रेलवे स्टेशन पर भी तेजी से निमार्ण कार्य चल रहा है। अधिवक्ता भवन का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। केंद्रीय विद्यालय को भी अपना भवन मिल जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होगा। मोहन सेतु बनने से देवरिया और मऊ का सफर आसान होगा। इसके अलावा बैतालपुर तेल डिपो की क्षमता बढ़ेगी। गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत 800 से अधिक पानी की टंकियां बनकर तैयार हो जाएंगी। ब्लॉकों में मल्टीपरपज भवन बनाने का कार्य भी चल रहा है।
सदर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प
करोड़ों की लागत से सदर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। नए साल में यात्रियों को यह स्टेशन वाराणसी के स्टेशन जैसा नजर आएगा। वातानुकूलित वेटिंग हाल, एक और स्वचलित सीढ़ी, ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था भी बेहतर की जा रही है।
विज्ञापन

तीन साल से बन रहा रेलवे ब्रिज इस साल होगा पूरा
भटनी-वाराणसी रेलखंड पर तुर्तीपार और बेल्थरा रेलवे स्टेशन के बीच सरयू नदी पर तीन साल से चल रहे रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य नए साल में पूरा हो जाएगा और ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इससे समय की जहां बचत होगी वहीं क्रासिंग के लिए ट्रेनों को नहीं रुकना पड़ेगा।
आठ करोड़ से नौ ब्लॉकों में बन रहे बहुउद्देशीय भवन
नौ ब्लाॅकों में कृषि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बहुउद्देशीय भवनों का निर्माण करीब आठ करोड़ की लागत से चल रहा है। नए साल में कार्य पूरा हो जाएगा। यहां किसान गोष्ठी से लेकर सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। न्याय पंचायतवार किसानों का डाटा भी यहां उपलब्ध रहेगा। ऑनलाइन आवेदन की सुविधाएं भी मिलेंगी।
पूरा होने वाला है अधिवक्ता भवन का निर्माण कार्य
कलक्ट्रेट परिसर में करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से अधिवक्ता भवन का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। नए साल में अधिवक्ताओं के लिए यह बड़ा तोहफा होगा। वहीं दीवानी न्यायालय में भी करोड़ों की लागत से बिल्डिंगें बन रही हैं। इससे न्यायिक कार्यों के लिए व्यवस्थाएं बढ़ेंगी और वादकारियों को सहूलियत मिलेगी।
छोटी गंडक नदी पर पुल से शुरू होगा आवागमन
बिहार को जोड़ने के लिए खरवनिया स्थित छोटी गंडक नदी पर पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। एक तरफ का एप्रोच नहीं बनने की वजह से आवागमन रुका हुआ है। नए साल में इस पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे बिहार प्रांत से आने वाले लोगों तथा नदी उस पार जिले के गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
पांच आवासीय बालिका विद्यालयों में शुरू होगी पढ़ाई
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 12वीं तक की पढ़ाई के लिए सात ब्लॉकों में भवन का निर्माण चल रहा है। पांच भवनों को निर्माण लगभग पूरा हो गया है। नए साल में इन भवनों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। अन्य दो भवनों के निर्माण में अभी देर है।
ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने पर नहीं करना पड़ेगा इंतजार
सलेमपुर में जले हुए ट्रांसफार्मरों के मरम्मत के लिए वर्कशाप बनेगा। इससे बिजली उपभोक्ताओं को आसानी से ट्रांसफार्मर उपलब्ध होगा। वहीं राजस्व की बचत भी होगी। जिला मुख्यालय से सलेमपुर, बरहज, भाटपाररानी तहसीलों में जाने वाले ट्रांसफार्मरों की ढुलाई पर खर्च अधिक पड़ रहा है।
विज्ञापन

नए साल में दो अरब से अधिक की परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। इसमें बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग से जुड़े भवन शामिल हैं, जिनका निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। कई पर्यटन स्थलों पर भी कार्य पूरा होगा। इससे आम लोगों की सुविधाएं बढ़ेंगी। जिले को नए साल में कई और सौगातें मिलेगी।
-अखंड प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें