फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लूट करने वाले चार बदमाशों पर गैंगेस्टर

Sun, 31 Dec 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- रुद्रपुर के स्वर्ण व्यवसायी के साथ कोइलगड़हा के पास दिए थे घटना को अंजाम
विज्ञापन

- श्रीरामपुर पुलिस ने फरार चल रहे गैंगेस्टर के आरोपी को किया गिरफ्तार
देवरिया, प्रतापपुर। सुरौली पुलिस ने चार बदमाशों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। वहीं श्रीरामपुर पुलिस ने फरार चल रहे गैंगेस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई की जद में आए चारों बदमाशों ने कुछ दिन पूर्व स्कूटी सवार स्वर्ण व्यवसायी से लूट की थी।
रुद्रपुर नगर के रहने वाले एक स्वर्ण व्यवसायी अक्तूबर महीने में देवरिया से चांदी व सोना की खरीदारी कर घर जा रहे थे। सुरौली थाना क्षेत्र के कोइलगड़हा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर आभूषण लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन की।
विज्ञापन

मामले में भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर निवासी राजू सिंह, सुरौली थाना क्षेत्र के रोहुआर धीरजन गांव निवासी करन चौहान, बरहज थाना क्षेत्र के करौंदी निवासी राहुल पासवान, सदर कोतवाली रामगुलाम टोला निवासी विजय वर्मा, रामनाथ देवरिया निवासी आनंद मौर्या को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने अपनी कार्रवाई में करन चौहान को गैंग लीडर बनाया है।
विज्ञापन

वहीं श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने फरार चल रहे गैंगेस्टर आरोपी लाल बाबू यादव निवासी रतसिया कोठी थाना बनकटा मुखबिर की सूचना पर रतसिया मोड़़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बदमाशों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें