फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : ब्लड जांच के लिए चार जगह लगानी होगी लाइन

Thu, 19 Dec 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में पैथोलाॅजी जांच कराने के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है, जिससे मरीजों को मशक्कत करनी पड़ रही है। अब दो की जगह चार जगह लाइन लगानी पड़ रही है। रजिस्ट्रेशन कराने से लेकर ब्लड का सैंपल देने तक पसीने छूट जा रहे हैं। पहले दो काउंटर पर मरीज को रजिस्ट्रेशन कराकर रसीद लेनी होगी। वहीं दूसरे पर जांच के लिए शीशी लेना होगा। इसके बाद तीसरे काउंटर पर ब्लड का कलेक्शन देना होगा।
विज्ञापन


अंतिम और चौथे काउंटर पर मरीजों को कतार में लगकर रिपोर्ट लेनी होगी। करीब तीन घंटे से अधिक समय कतार में खड़े होकर प्रक्रिया पूरी करने में लग जा रहा है। लाइन में खड़े-खड़े लोग थक जा रहे हैं। पहले काउंटर तक पहुंचने को लेकर मरीजों और तीमारदारों में नोकझोंक हो रही है। काउंटर बढ़ाने से मरीजों को सहूलियत होगी।

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में पैथोलाॅजी जांच की चौबीस घंटे सुविधा है। सेंट्रल पैथोलाॅजी सेंटर में अत्याधुनिक मशीनें लगी हैं। हार्मोनल जांच को छोड़कर अधिकांश ब्लड जांच की निशुल्क व्यवस्था है। अब तक रजिस्ट्रेशन, रिपोर्ट लेने और सैंपल देने के लिए मरीजों को लाइन लगानी पड़ रही थी। दोपहर बाद तीन बजे तक करीब साढ़े पांच सौ मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर सैंपल कलेक्ट किया जाता था। निशुल्क जांच के मरीजों का सीधे रजिस्ट्रेशन होता था, लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव किया है।
विज्ञापन


अब सभी मरीजों को जीरो वैलेंस की रसीद कटानी अनिवार्य होगी। इसके लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। यहां सुबह से ही मरीजों की लंगी कतार लग रही है। इसके लिए करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लग जा रहा है। इसके बाद बार कोड व शीशी लेने के लिए दूसरी जगह लाइन लगानी पड़ रही है, वहां भी इतना ही समय लग रहा है। इसके बाद बाद सैंपल देने के लिए कतार में प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।

बृहस्पतिवार को रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह नौ बजे से ही कतार लगने लगी। सुबह करीब 11 बजे मरीजों की भीड़ हो गई। जगह की कमी के कारण कतार में खड़े लोग परेशान रहे। शाम करीब चार बजे तक लोग काउंटर पर खड़े थे। पर करीब 422 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि भीड़ देखकर करीब 50 से अधिक लोग लौट गए।

नई व्यवस्था शुरू करने से पहले करना चाहिए था इंतजाम
गौरीबाजार के अतुल कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था शुरू करने से पहले अच्छी तरह इंतजाम करना चाहिए। मरीज का आधा समय रजिस्ट्रेशन से लेकर सैंपल देने में लग जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें