फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति की मौत के बाद ससुर बेच रहे जमीन, महिला पहुंची थाने

Thu, 19 Dec 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के घुसरी मिश्र की एक विधवा महिला ने ससुर पर जमीन बेचने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ससुर ने तीन दिन पहले करीब तीन लाख में जमीन बेच दी है और बेचने की बात कर रहे हैं। हिस्सा मांगने पर अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने थाने पहुंच पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खुखुंदू क्षेत्र के घुसरी मिश्र निवासी मंजू देवी का कहना है कि पति तारबाबू उर्फ मिस्टर की मौत होने के बाद मेहनत मजदूरी करके बच्चों को पाल रही हूं। ससुर बसंत प्रसाद हिस्सा नहीं दे रहे हैं। तीन दिन पहले उन्होंने कुछ जमीन तीन लाख रुपये में बेच दिया है और जमीन बेचने की धमकी दे रहे हैं। बुधवार की शाम को नशे में घर आकर मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिए।
मंजू का आरोप है कि वह अपने दो बेटों को हिस्सा दे चुके हैं, सिर्फ मेरा हिस्सा बेच रहे हैं। इधर, तीन दिन पहले जमीन बेचने के बाद फिर से लगातार धमकियां दे रहे हैं कि बची हुई जमीन भी बेच दूंगा। विधवा ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंच पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें