फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट लगने से खंभे से गिरा प्राइवेट लाइनमैन, मौत

Tue, 20 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। कपरवार पश्चिचमपुरा में सोमवार को करंट लगने से बिजली के खंभे से गिरकर बिनोवापुरी गांव के रहने वाले प्राइवेट लाइनमैन अखिलेश प्रसाद (38) पुत्र स्व .रामप्रीत की मौत हो गई। अखिलेश रि मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिनोवापुरी गांव निवासी अखिलेश प्रसाद सुबह 6:30 बजे घर से चौराहे के लिए निकला था।
लोगों के अनुसार वह बिजली ठीक करते थे।
बांस की सीढ़ी से खंभे पर चढ़कर वह तकनीकी खराबी दुरुस्त कर रहा था। इसी बीच आपूर्ति बहाल हो गई। इससे वह करंट की चपेट में आ गए और गिरकर उनकी मौत हो गई।
सूचना पर चौकी प्रभारी महेंद्र मोहन मिश्र ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। पति की मौत की जानकारी होने पर पत्नी संजू देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

परिवार की थी जिम्मेदारी: लोगों के अनुसार करीब 10 साल पहले अखिलेश की शादी सलेमपुर के वंशीपार गांव निवासी संजू से हुई थी। दोनों से कोई संतान नहीं हैं।
पिता रामप्रीत की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी अखिलेश के कंधे पर थी। वह बिजली का कार्य करते हुए परिवार की जीविका चलाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें