फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जेल में बंद कैदियों को मिलेगी सभी मान्य सुविधाएं

Fri, 19 Dec 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने ऐसे बंदियों के मामलों की समीक्षा की, जिन्होंने निर्धारित सजा के सापेक्ष आधी से अधिक अवधि कारावास में व्यतीत कर ली है तथा ऐसे बंदी जिनकी जमानत न्यायालय से स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन जमानतदार के अभाव में अब भी जेल में निरुद्ध हैं। इन मामलों में कारागार अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी एसओपी के अनुरूप कारागार के बैरकों, पाकशाला एवं चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों के भोजन, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी ने जेल में निरुद्ध बंदियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार की व्यवस्था, नियमित रूप से दवाइयों की उपलब्धता तथा महिला बंदियों के साथ रह रहे उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बंदियों को विधिक सहायता एवं विधिक साक्षरता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है।
निरीक्षण के दौरान डीएम दिव्या मित्तल, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, जेलर राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, न्यायालय कर्मी एवं जेल वार्डन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें