फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेशी पर आए बंदी ताहिर पर विरोधियों ने किया था हमला, दहशत में परिजन

Sat, 15 Feb 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी ताहिर खान पर चार फरवरी को पेशी के दौरान हुए हमले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बंदी के नाम से उसके विरोधियों ने उसे बदनाम करने की नियत से पत्र लिखा था। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पर उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार कर हमलावर भाग निकले थे। आरोपियों ने पुलिस की सुरक्षा में रहने के बाद बंदी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस को आवेदन देकर लौट रही उसकी पत्नी को घेर कर बदसलूकी भी की थी।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 के पहुंचने के बाद आरोपी भाग खड़े हुए थे। इसके अगले दिन बंदी की पत्नी एसपी कार्यालय पहुंच कर तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इधर बंदी के परिजन इस घटना के बाद दहशतजदा हैं। बंदी ने पूछताछ में बताया कि उसके मोहल्ले के ही कुछ लोगों से उसका विवाद चल आ रहा है। उसके ऊपर गोली चलाने के आरोप में मोहल्ले के ही पांच लोग जेल जा चुके है, जो 30 अक्टूबर 2023 को बाहर निकल गए हैं। इसके बाद से वह उससे बदला लेने की कई बार कोशिश कर चुके हैं।
चार फरवरी को न्यायालय में पेशी के दौरान उससे कहासुनी करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए थे। इसकी सूचना उसकी पत्नी तरन्नुम खातुन ने जेल प्रशासन, पुलिस व न्यायालय को आवेदन के माध्यम से दी थी। इस संबंध में कोतवाल दिलीप सिंह ने कहा कि तहरीर की जांच करा रहा हूं। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें