फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विरोध के बीच 70 प्रतिशत किसानों के खातों में भेजा मुआवजा

Sat, 15 Feb 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिला मुख्यालय पर बाईपास निर्माण के लिए मुआवजा देने का कार्य प्रशासन ने तेज कर दिया है। प्रशासन ने मुआवजे की कुल राशि 475 करोड़ में से 50 प्रतिशत से ऊपर करीब 250 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेज दिया है। अब तक कुल 3000 हजार प्रभावित किसानों को मुआवजे की राशि मिल चुकी है, जबकि करीब 1300 किसानों को मुआवजा मिलना शेष है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार किसानों के आवेदन देने के बाद एक से दो दिन में मुआवजा खाते में भेज दिया जा रहा है। फरवरी में करीब 300 सौ किसानों को मुआवजा भेजने का लक्ष्य है। 70 प्रतिशत मुआवजा वितरित होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। देवरिया बाईपास के लिए 27 गांवों की 27.522 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है। देवरिया बाईपास, गोरखपुर-देवरिया रोड पर बैतालपुर के पास सिरजम गांव से उत्तर के 27 गांवों से होते हुए मुंडेरा के पास सलेमपुर रोड में मिल जाएगा। देवरिया-गोरखपुर-सलेमपुर जाने के लिए एक ही मुख्य मार्ग होने के कारण देवरिया शहर में पुरवा से रुद्रपुर तिराहे तक जाम लगा रहता है। आए दिन जाम लगने से शहर के लोग कई सालों से परेशान हैं। दो किमी के इस मुख्य मार्ग पर कोआपरेटिव बैंक, जिलाधिकारी आवास, विकास भवन, पोस्ट आफिस, कलेक्ट्रेट, कचहरी, एसपी कार्यालय, बस स्टैंड और मेडिकल कॉलेज आदि स्थित है। थोड़ी-थोड़ी दूर पर स्थित इन सरकारी कार्यालयों के कारण यहां अक्सर लोग जाम में फंसे रहते हैं। देवरिया बाईपास बन जाने सलेमपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और बिहार जाने वाले लोग बाईपास के रास्ते निकल जाएंगे। जाम में लोगों को फंसना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें