भटनी। नगर के पूर्वी समपार संख्या-115 पर प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है।
इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने एसडीएम सलेमपुर और सीओ भाटपाररानी को निर्देशित किया है कि आरओबी निर्माण के दौरान आवश्यक रोड डायवर्जन को लेकर अपनी रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराएं, जिससे आगे की कार्रवाई हो सके। प्रशासन को लोक निर्माण विभाग/सेतु निर्माण इकाई, वाराणसी द्वारा 2 दिसंबर को भेजे गए पत्र एवं संलग्न दस्तावेजों के अवलोकन के उपरांत यह कदम उठाया गया है।
निर्माण अवधि में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की रूपरेखा तय करना आवश्यक बताया गया है। आरओबी के निर्माण से क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पत्र मिला है।