फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 52 घंटे ठप रही बिजली, अब 250 गांव ट्रिपिंग से बेहाल

Wed, 30 Sep 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश थमने के बाद भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था
विज्ञापन

- दिन-रात में चार-पांच घंटे ही मिल रही बिजली
खुखुंदू। बारिश के बाद खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 250 गांवों में 52 घंटे तक बिजली गुल रही। आपूर्ति बहाल होने के बाद भी हालात सामान्य नहीं हुए। लगातार ट्रिपिंग, हाईवोल्टेज तार टूटने और फीडर में खराबी से ग्रामीण परेशान हैं। स्थिति यह है कि दिन-रात मिलाकर बमुश्किल चार-पांच घंटे बिजली मिल पा रही है। लंबे समय तक कटौती के चलते घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर भी जवाब देने लगे हैं।
विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू की आपूर्ति पिछले पांच दिनों से प्रभावित है। शुक्रवार से रविवार रात तक बारिश और तेज हवा के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। इसके बाद आपूर्ति शुरू हुई तो हर पांच मिनट में ट्रिपिंग होने लगी। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर हाईवोल्टेज तार टूटकर गिरने और फीडर में खराबी की घटनाएं सामने आने लगीं।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों के अनुसार बारिश का पानी कंट्रोल रूम और स्विचयार्ड में पहुंचने से उपकरणों में नमी आ गई है। इसके कारण बार-बार तकनीकी खराबी सामने आ रही है। क्षेत्र में कई जगह तार टूटकर जमीन पर गिरने से भी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार विद्युत आपूर्ति सुचारु होने पर फाॅल्ट की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली की अनियमितता ने रोजमर्रा के कामकाज को प्रभावित कर दिया है। उमस और गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बिजली निगम से जल्द आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

जेई सोनू प्रसाद ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण फाल्ट की समस्या बढ़ी है। तकनीकी खामियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। एक-दो दिन में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें