फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली कटौती, लो-वोल्टेज से नहीं मिल रही निजात

Tue, 15 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। कसया डिवीजन पर नया ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाने के बाद भी इमिलिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों की लो-वोल्टेज और बिजली कटौती में सुधार नहीं हो रहा। सभी फीडर एक साथ नहीं चल पा रहे। रोजाना 33 हजार आपूर्ति बाधित हो जा रही है। कुछ सुधार होने के बावजूद उपभोक्ताओं को पहले जैसी सप्लाई नहीं नहीं मिल पा रही है। कसया डिवीजन से क्षेत्र के इमिलिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों को 33 हजार की सप्लाई आती है, मगर कसया में 63 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर जलने के बाद 40 एमवीए का लगाकर बिजली निगम ने खानापूर्ति कर ली। ऐसे में इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्रों के लिए मिलने वाली आपूर्ति 33 हजार की जगह अब भी मात्र 21 हजार ही आ रही है।
विज्ञापन

इमिलिया उपकेंद्र के अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि कसया से इमिलिया उपकेंद्र को आने वाली बिजली आपूर्ति पर ही पांडेयचक उपकेंद्र की भी आपूर्ति का भार डाल दिया गया है। इस पर इतना लोड सहन नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें