फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 36 घंटे से गुल है महेन और मदनपुर फीडर की बिजली

Tue, 15 Jul 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे दिन फाॅल्ट खोजने में लगे रहे कर्मी, शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। हल्की बारिश होने पर बिजली निगम का सिस्टम फेल हो जा रहा है। रविवार की शाम हुई बारिश के बीच महेन और मदनपुर बिजली गुुल हो गई। सोमवार की शाम सात बजे तक बिजली नहीं आई थी। करीब 36 घंटे तक दोनों फीडरों की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाने पर करीब 100-125 गांवों में हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

महेन और मदनपुर फीडर को माहीगंज से बिजली दी जाती है। रूट एक होने के कारण तकनीकी गड़बड़ी होने पर दोनों फीडरों की आपूर्ति बाधित हो जाती है। बिजली के अभाव मे लोगों के घरों के इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बैठ गए हैं। पानी की टंकी सूख गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उमस भरी गर्मी में बिजली गुल हो जाने पर मुश्किलें बढ़ जाती हैं। जेई रामरतन ने बताया कि मदनपुर क्षेत्र में तकनीकी गड़बड़ी है। इससे आपूर्ति बाधित है। दूसरे क्षेत्र से कर्मचारी भेजकर आपूर्ति बहाल कराने की कोशिश की जा रही है। फाॅल्ट दुरुस्त होते ही बिजली आपूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें