फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर गड्ढे, सफर मुश्किल आए दिन हो रहे हादसे

Sun, 10 Aug 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। खुखुंदू कस्बे में सड़क के दोनों तरफ खोदकर छोड़े गए गड्ढों में रोज राहगीरों और बच्चे के गिरकर घायल होने का सिलसिला जारी है। जिम्मेदार जल्द निर्माण कार्य चालू कराने का आश्वासन देते-देते अब चुप्पी साध बैठ गए हैं।
निर्माणाधीन सड़क के दोनों तरफ चौड़ीकरण के लिए खोदकर छोड़े गए गड्ढों से जहां सड़क संकरी हो गई है, वहीं बारिश होने पर उन गड्ढों में पानी भर जा रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सबसे खास बात यह है कि स्थानीय कस्बे में सवा किमी सड़क का आरसीसी और नाला निर्माण कार्य ही शेष बचा है। बाकी सड़क बन चुकी है। बाजार वासियों का कहना है कि सड़क देर-सवेर बनती तो कोई परेशानी नहीं होती, मगर ठेकेदार ने पूरे बाजार में गड्ढे खोदवाकर उसमें पत्थर डाल वैसे ही छोड़ दिया है।
खुखुंदू-नूनखार से भटनी तक की 13.2 किमी सड़क का चौड़ीकरण 24.93 करोड़ रुपये में होना है। इस समय निर्माण कार्य ठप है। जबकि निर्माणाधीन सड़क में जितने सड़क का आरसीसी कराना है बस उतना ही निर्माण कार्य बाकी है। एक सप्ताह पहले ही जिम्मेदार तत्काल पक्का निर्माण कार्य शुरू कराने का हवाला दे रहे थे। हालांकि, अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

खुखुंदू-नूनखार से भटनी तक सड़क चौड़ीकरणके लिए करीब पांच माह पहले ही क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया और सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने शिलान्यास कराया था। जर्जर हो चुकी इस सड़क के निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक लंबे समय से प्रयासरत थे। सड़क का निर्माण कार्य बड़ी तेजी से कराया जा रहा था। करीब 12 किमी. तक सड़क बनकर तैयार भी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें