देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए विशेेष मेडिकल कल कैंप लगाया जाएगा। इसके तहत इन बच्चों का उनके संबंधित ब्लॉक में ही परीक्षण कर दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए कागजात तैयार किए जाएंगे। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल पाएगा। साथ स्पेशल एजुकेटर्स उन्हें दिव्यांगता के अनुसार सामान्य लोगों के साथ जीवन जीने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित करेंगे। जिले में यह कैंप 12 अगस्त से शुरू होकर 11 सितंबर तक अलग अलग तिथियों में विभिन्न ब्लॉकों में लगाया जाएगा। इसकी योजना तैयार कर ली गई है। इस कैंप में नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ और एक आडियोलॉजिस्ट दिव्यांगों का परीक्षण करेंगे। इसमें दिव्यांग बच्चों का मेडिकल एसेसमेंट किया जाएगा। इसके आधार पर उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र तैयार होगा। इसके माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। बीएसए कार्यालय में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कैंप की तिथियां निश्चित