ट्रेवेल्स एजेंसियों से वाहन बुक कर लूटने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
खुखुंदू। मझवलिया गांव के पुलिया के पास से लूटी गई लग्जरी कार की घटना में शामिल पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास लूट की दो ल्गजरी वाहन पुलिस ने बरामद किया है।
एसओ ने बताया कि थाना क्षेत्र के मुसैला तिराहे के पास से दो लग्जरी वाहनों के साथ पुलिस ने पांच बदमाशों को वाहन चेकिंग के दौरान को शुक्रवार की रात में गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचा, लूटी गई मोबाइल और दो वाहन बरामद किया गया है।इसमें से एक वाहन को बिहार के गया क्षेत्र से लूटा था। पांचों को पूर्व में दर्ज मुकदमे के तहत जेल भेज दिया गया। इनके पास से मझवलिया में लूटी गई कार चालक का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त दो तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ में बदमाशों ने मझवलिया से लूटी गई कार के अलावा दो अन्य वाहनों को बिहार के गया सहित अन्य स्थानों से लूटने की बात स्वीकारी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अनुप उर्फ छोटू निवासी बहुअरा, सहतवार बलिया, शांतनु कुमार निवासी फतेपुर राघोपुर, वैशाली, बिहार, बलराम कुमार निवासी राजेन्द्र नगर रोड नं0 13 ए पटना कदमकुआं पटना बिहार, प्रियेश आनंद उर्फ लख्खी निवासी शाहपुर रामघाट नगरनौसा नालंदा बिहार, मुकेश कुमार सिंह निवासी बागबेड़ा रोड नं0 1 नियर हिलटोक स्कूल जमशेदपुर झारखंड के रूप में हुई है।
यह है पूरा घटनाक्रम
खुखुंदू। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के सीते बिहार कालोनी दुबग्गा निवासी पप्पू अली पुत्र शाकिर अली की शिफ्ट डिजायर कार 11 जुलाई को तीन लोगों ने लखनऊ से देवरिया आने के लिए बुक कराई। फिर तीनों ने चालक से बलिया में किसी से रकम पाने की बात कहकर वहां जाने के लिए कार बुक करा ली। बलिया से लौटते समय 13 जुलाई की की देर रात मझवलिया-गड़ेर मार्ग पर मझवलिया स्थित पुलिया के पास चालक का हाथ पैर बांधकर बदमाशों ने उसे पुलिया के नीचे फेंक दिया।